HomeLATESTसुजाता राघवन भारतीय महिला प्रेस कॉर्प्स की अध्यक्ष चुनी गई

सुजाता राघवन भारतीय महिला प्रेस कॉर्प्स की अध्यक्ष चुनी गई

नई दिल्ली : भारतीय महिला प्रेस कॉर्प्स (IWPC) की कार्यकारिणी समिति के 2025-26 के लिए चुनाव शनिवार को संपन्न हुए, जिसमें सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

इस प्रतिष्ठित महिला पत्रकार संगठन की नई अध्यक्ष के रूप में सुजाता राघवन को निर्विरोध चुना गया है।

सरोज धूलिया और सुषमा वर्मा को उपाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। आदिति भाल को महासचिव, सुमन परमार को संयुक्त सचिव, और अरुणा सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया है।

20 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति के नाम :

अमिति सेन, अंजू ग्रोवर, अनु शक्ति सिंह, आरती जैन, भाषा सिंह, गीताश्री, जयंती, मालिनी श्रीवास्तव, मृणाल बल्लरी, नीरजा वकील, निशा सिंह, पारुल शर्मा, प्रीति प्रकाश, सरस्वती चक्रवर्ती, शोभना जैन, सुजाता माथुर, टी.के. राजलक्ष्मी, विभा जोशी, विभा सचदेवा और विम्मी करण सूद

आईडब्ल्यूपीसी भारत में महिला पत्रकारों का पहला संगठन है, जिसके सदस्य प्रिंट, टीवी और वेब क्षेत्र से 800 से अधिक रिपोर्टर, संपादक, निर्माता, एंकर और कैमरामैन हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments