Homeराज्यों की खबरेदिल्लीइंडिया गठबंधन के नेताओं ने केंद्र की राजग सरकार को चुनाव में...

इंडिया गठबंधन के नेताओं ने केंद्र की राजग सरकार को चुनाव में सत्ता से बेदखल करने का आह्वान किया

रिपोर्ट: उषा पाठक/मीनाक्षी चौधरी

नई दिल्ली (एजेंसी) ।इंडिया गठबंधन के नेताओं ने केंद्र की राजग सरकार को इस चुनाव में सत्ता से बेदखल करने का लोगों से आज आह्वान किया।

गठबंधन के नेताओं ने यह आह्वान यहां एतिहासिक रामलीला मैदान से आयोजित ” तानाशाह हटाओ लोकतंत्र बचाओ ” रैली में किया। इस रैली को कॉंग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,कॉंग्रेस नेता राहुल गांधी,राजद के नेता तेजस्वी यादव, भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया।

विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी इसी का हिस्सा है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र में सत्तारुढ़ राजग सरकार ने अपने 9 साल के कार्यकाल में महँगाई एवं बेरोज़गारी को चरम पर पहुंचा दिया। सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों को सौंपा जा रहा हैं।

रैली में सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने सीएम केजरीवाल का संदेश पढ़ कर सुनाया। आप के नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली में बस से आने वाले कार्यकर्ताओं को राजघाट के पास ही उतार दिया गया जहां से लोगों की भीड़ ट्रैफिक के बीच से होकर रैली स्थल तक पहुंची है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments